हरियाणा में जमानत पर रिहा दो विचाराधीन कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोनों को दंगे तथा अन्य आरोपों में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें गुरुग्राम की भोंडसी जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

जमात

चंडीगढ़, 17 मई हरियाणा में जमानत पर रिहा दो विचाराधीन कैदी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोनों को दंगे तथा अन्य आरोपों में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें गुरुग्राम की भोंडसी जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद इन दो आरोपियों को रेवाड़ी में जिस न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था उन्हें तथा 13 अन्य को घरों में पृथक-वास में रखा गया है।

आरोपियों को जिस दिन गिरफ्तार किया गया था उस दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनके नमूने लिए थे और उसके अगले दिन उन्हें जमानत दे दी गई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विचाराधीन कैदियों को रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के पृथक केन्द्र में भर्ती कराया गया है। भोंडसी जेल के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

इस बीच, हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को कहा कि राज्य की जेलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

उन्होंने कहा,‘‘जेल के अंदर फिलहाल कोई कैदी संक्रमित नहीं पाया गया है और जहां तक विचाराधीन कैदियों की बात है तो उन्हें अलग रखा गया था। उन्हें बाकी कैदियों के साथ नहीं रखा गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट