देश की खबरें | दिल्ली से बरेली वापस आ रहे दो व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत, चालक समेत दो की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर में शुक्रवार को दिल्ली से लौट रहे दो व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चालक और एक व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बरेली, 29 अप्रैल बरेली शहर में शुक्रवार को दिल्ली से लौट रहे दो व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चालक और एक व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौट रहे व्यापारियों की कार बरेली शहर में प्रवेश करने के दौरान दुर्घटना ग्रस्त गई, जिसमें दो व्यापारियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कार चालक के साथ एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से निकालकर एक निजी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अंदेशा जताया कि शुक्रवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी शहरी सीमा तिराहे से करीब एक किलोमीटर पहले कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होने के बाद टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एक निजी मेडिकल कालेज में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने इस हादसे में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी तरुण चड्ढा (35) और बदायूं कोतवाली क्षेत्र में काजीटोला निवासी व्यापारी रोहित सूरी (40) को मृत घोषित कर दिया।

कार चालक और एक अन्य व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम