देश की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि सहित दो टेस्ट और पांचों टी20 मोटेरा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी अहमदाबाद (गुजरात) का नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम 24 फरवरी से करेगा , जहां चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के एक अन्य मैच के अलावा पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी अहमदाबाद (गुजरात) का नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम 24 फरवरी से करेगा , जहां चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के एक अन्य मैच के अलावा पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने फरवरी- मार्च (2021) में इंग्लैंड के भारतीय दौरे के लिए रोटेशन नीति के तहत टेस्ट श्रृंखला के दो अन्य मैचों की मेजबानी चेन्नई को सौपी है जबकि तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को पुणे में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | MRI के दौरान मरीज के जलने के बाद Face Mask में मेटल को लेकर FDA ने जारी की चेतावनी, दी ये सलाह.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को गुजरात क्रिकेट संघ के इंडोर अकादमी के उद्घाटन के दौरान मोंटेरा को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की घोषणा की। पिछले साल ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के बाद गुलाबी गेंद से भारतीय सरजमीं पर यह दूसरा मुकाबला होगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘ इंग्लैंड की टीम मौजूदा स्थिति (कोविड-19 महामारी) में पूरे देश का भ्रमण नहीं करेगी। केवल तीन शहर हैं जहां बीसीसीआई जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) बना रहा है। दो टेस्ट और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय अहमदाबाद में होंगे। बाकी दो टेस्ट चेन्नई में और तीन वनडे मैच पुणे में खेले जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: दुष्यंत चौटाला बोले-केंद्र ने लिखित रूप से एमएसपी का आश्वासन देने की किसानों की मांग को स्वीकार कर लिया है, अब उन्हें तय करना है.

उन्होंने इसके बाद पुणे और चेन्नई को मेजबान चुनने के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी रोटेशन नीति के अनुसार, पुणे और चेन्नई को काफी समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करनी थी। इस श्रृंखला के साथ उन्हें अपने लंबित मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बीसीसीआई की संचालन टीम ने बहुत विचार-विमर्श के बाद पाया कि ये तीनों स्थल इन दोनों टीमों के लिए बायो-बबल बनाने के लिए उपयुक्त हैं।’’

यह समझा जा रहा है कि इंग्लैंड की सफल मेजबानी के बाद आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का देश में आयोजन करने का दरवाजा खुल जाएगा। कोविड-19 के कारण आईपीएल के पिछले सत्र को यूएई में खेला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड