विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित तालिबान संगठन के दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के दो आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके ठिकाने से विस्फोटक तथा अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 13 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के दो आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके ठिकाने से विस्फोटक तथा अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बृहस्पतिवार रात लाहौर से 400 किलोमीटर दूर डेरा गाजी खान में एक अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान डेरा गाजी खान में दो आतंकवादी मारे गए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे। दो अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे।"

सीटीडी ने आतंकवादियों के ठिकानों से विस्फोटक, दो राइफल, गोलियां और एक हथगोला भी बरामद किया।

इन आतंकवादियों की योजना महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने और प्रांत में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने की थी।

सीटीडी ने कहा कि जांच जारी है और फरार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका