देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 23 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में हथियार और गोला बारूद के साथ लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह सूचना मिली थी कि बारामुला के जांबाजपुरा निवासी यासीन अहमद शाह नाम का एक व्यक्ति अपने घर से लापता है और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल हो गया है।

द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि बारामूला पुलिस थाने में इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया और जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शाह को पकड़ लिया। उसके पास से संदिग्ध सामग्री, हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए।

उन्होंने बताया कि शाह ने पूछताछ के दौरान अपने एक सहयोगी परवेज अहमद शाह के नाम का खुलासा किया, जो ताकिया वगूरा इलाके का रहने वाला है।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसके घर पर छापा मारा और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो हथगोले बरामद किये गए।

उन्होंने कहा कि जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों आतंकवादी पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट