देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 11 सितंबर जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पाकिस्तान के हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही, घटनास्थल से एक एम-4 कार्बाइन, एक एके राइफल, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद तथा खाद्य सामग्री बरामद की गई है।

घने जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ यह पहला सफल अभियान है, जहां पिछले छह महीनों में छह से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं। गत 28 अप्रैल को मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा रक्षक और 19 अगस्त को एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की जान चली गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि एक और आतंकवादी खंडरा टॉप पर अभियान क्षेत्र में छुपा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मौके पर और सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने अपराह्न लगभग 12.50 बजे तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राइजिंग स्टार कोर के जवानों के साथ खंडरा में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड