देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, चार अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों कुलगाम जिले के रहने वाले हैं ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ दिन में उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया ।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद शुरू हुयी मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गये और मौके से उनके शव बरामद किये गये ।

उन्होंने बताया कि मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज, हथियार और कारतूस तथा एके श्रृंखला की दो राइफल बरामद की गयी ।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार इसे एक बड़ी सफलता करार देते हुये पुलिस एवं सुरक्षा बलों की संयुक्त दल को बधाई दी है ।

प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी एवं तलाश अभियान जारी रहेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू