देश की खबरें | प्रवासी श्रमिकों पर हमले में शामिल दो आतंकी पुलवामा मुठभेड़ में मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हाल में हमलों के लिए जिम्मेदार अल-बद्र के दो आतंकवादी पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ कल रात हुयी मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 अप्रैल कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हाल में हमलों के लिए जिम्मेदार अल-बद्र के दो आतंकवादी पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ कल रात हुयी मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के मित्रिगम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े, छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गयी ।

पुलिस ने कहा कि शुरूआती गोलीबारी में एक सैनिक को गोली लगी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि मुठभेड़ स्थल के आसपास फंसे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि नागरिकों को निकालने के बाद, मुठभेड़ फिर से शुरू हुई जिसमें दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये । उनकी पहचान दलीपोरा के एजाज हाफिज और धीरी मुरान के शाहिद अयूब के रूप में की गयी है । दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़े थे और उनके शव मौके से बरामद किए गए हैं ।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी थे और उन समूहों में शामिल थे जिन्होंने पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया था । मारे गए आतंकवादी पुलवामा में प्रवासी मजदूरों पर हालिया आतंकी हमलों की एक श्रृंखला में भी शामिल थे।

प्रवक्ता ने कहा कि हाफिज पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों तथा जम्मू कश्मीर के लोगों पर गोलीबारी करने में शामिल था ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाफिज सरपंच समेत कई अन्य हमलों में शामिल था और आतंकवादी हाफिज ने शाहिद अयूब को आतंकवादी रैंकों में भर्ती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे भी मुठभेड़ में मार गिराया गया है ।

प्रवक्ता ने कहा कि अयूब दो प्रवासी मजदूरों पर लजूरा पुलवामा में गोलीबारी में शामिल था। उन्होंने बताया कि आतंकवाद में शामिल होने से पहले, वह एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और कई अन्य आतंकी वारदातों में शामिल था ।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज, हथियार एवं कारतूस बरामद किये गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी