देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान करते समय दो किशोरियां डूब गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा में स्नान करते समय दो किशोरियां डूब गईं, जिनके शवों को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिर्जापुर (उप्र), 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा में स्नान करते समय दो किशोरियां डूब गईं, जिनके शवों को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चुनार मंजरी राव ने बताया, ‘‘घटना चुनार कोतवाली थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में हुई, जहां काजल (17) और कुसुम (16) स्नान करते समय नदी में डूब गईं। गोताखोरों की मदद से उनके शव बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘किशोरियों का एक समूह महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह में गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते समय वे नदी के किनारे से दूर गहरे पानी में चली गईं और मोबाइल से सेल्फी लेने लगीं। अचानक वे डूबने लगीं। पास में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें बचाने के लिए दौड़े।’’

राव ने बताया कि स्थानीय लोग छह लड़कियों को बचाने में सफल रहे, लेकिन दो गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

सूचना मिलने पर सीओ मंजरी राव और कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। सीओ ने बताया, ‘‘दोपहर तक दोनों लड़कियों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।’’

अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी