देश की खबरें | त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को मार गिराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्रिपुरा के दक्षिणी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेश के दो संदिग्ध तस्करों को मार गिराया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

अगरतला, 26 जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्रिपुरा के दक्षिणी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेश के दो संदिग्ध तस्करों को मार गिराया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की गोलीबारी में एक अन्य बांग्लादेशी घायल हो गया जबकि भारत के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के अमजदनगर में हुई।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बीएसएफ के जवान सीमा पर कड़ी निगरानी रख रहे थे, तभी उन्होंने तस्करी का एक प्रयास होते देखा। जैसे ही उन्होंने रोकने की कोशिश की तो वे (तस्कर) हिंसक हो गए। सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन तस्करों को गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य को उनके साथी वापस बांग्लादेश ले गए।’’

अधिकारी ने बताया कि उन्हें बांग्लादेश के परशुराम उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है।

बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 15 लाख रुपये मूल्य की दवाइयों की खेप बरामद की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए बांग्लादेशी तस्कर का शव बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) अधिकारियों की मौजूदगी में पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘कमांडेंट स्तर की एक फ्लैग मीटिंग भी हुई और बीजीबी अधिकारियों ने बीएसएफ द्वारा की गई कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की। लेकिन हमने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, तस्करों के हिंसक होने पर बीएसएफ को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।’’

त्रिपुरा पुलिस के सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) रणधीर देबबर्मा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि तस्करी के प्रयास के सिलसिले में भारत के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट