देश की खबरें | कोलार बांध में डूबने से भोपाल के दो छात्रों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पिकनिक मनाने गए भोपाल के 20 और 22 वर्षीय दो छात्र कोलार बांध में डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 14 जुलाई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पिकनिक मनाने गए भोपाल के 20 और 22 वर्षीय दो छात्र कोलार बांध में डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीहोर के बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि राज्य आपदा आपात प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद कोलार बांध से छात्रों के शवों को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे हुई जब चार छात्रों का एक समूह पिकनिक मनाने भोपाल जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बांध पर गया था। मीणा ने बताया कि बांध में नहाने के दौरान तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इनमें से एक छात्र तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रिंस राजपूत (22) और मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी उज्ज्वल त्रिपाठी (20) के रूप में हुई है।

राजपूत भोपाल के एमपी नगर में किराए के मकान में रहता था, जबकि त्रिपाठी राज्य की राजधानी में ही अशोक गार्डन में रहता था।

दोनों भोपाल के अलग-अलग निजी कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस घटना का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें चार छात्र बांध में नहाने के दौरान मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दो छात्र नहाने के दौरान अचानक डूब गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू