देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में झगड़े के बाद दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को एक झगड़े के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में पांच अन्य घायल भी हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ मार्च पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को एक झगड़े के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में पांच अन्य घायल भी हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब डेढ़ बजे घटना के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी सोनू और अभिषेक नाम के दो लोगों के बीच हुआ।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। अभिषेक को भी बाद में पकड़ लिया गया और चाकू मार दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल सात लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू और नवीन नाम के एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि अभिषेक और गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया। घटना में शामिल लोग मुंडका इलाके के एक कारखाने में काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज