विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब में ‘चोरी के प्रयास’ में दो सैनिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित तौर पर ‘चोरी के प्रयास’ में दो सैनिकों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 11 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित तौर पर ‘चोरी के प्रयास’ में दो सैनिकों की जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक तीन सैनिकों उस्मान नासिर, तनवीर और मोहम्मद इशाक की तैनाती पाकिस्तान के पर्वतीय इलाके मुर्री में थी और ये तीनों शनिवार को यहां से 175 किलोमीटर दूर चिनियट स्थित चाह रथनवाला नामक गांव निवासी कमर शहजाद के घर में घुस गये।

प्राथमिकी में कहा गया है कि तीनों ने परिवार को बंधक बनाकर साढ़े 19 हजार पाकिस्तानी रुपये एकत्र किये। प्रथामिकी में कहा गया, ‘‘जब तीनों चोरों ने शहजाद की मां से नाक की पिन निकालने के लिए कहा, तो शहजाद ने इसका विरोध किया। तब चोरों ने गोली चला दी। अंधाधुंध गोलीबारी के दौरान दो चोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भी अपनी ही गोली से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने घायल चोर को पकड़ लिया।’’

चिनियट पुलिस प्रमुख इमरान मलिक ने डॉन समाचारपत्र को बताया कि तीनों ‘चोरों’ ने मास्क से मुंह ढंका हुआ था और बाद में उनकी पहचान सेना के जवानों के रूप में हुई।

एक घायल ‘चोर’ का इलाज अस्पताल में हो रहा है। जान गंवाने वाले उस्मान के पिता मेहर नसीर ने दावा किया उसका 20 वर्षीय बेटा पाकिस्तानी सेना में सैनिक था और वह अपने साथी इशाक के विरोधियों द्वारा पुलिस के साथ मिलीभगत करके मारा गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे और उसके साथियों को चोर के रूप में पेश करके अपने अपराध पर पर्दा डाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू