देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में हुए विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को हुए विस्फोट में एक महिला और उसका संबंधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, सात दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को हुए विस्फोट में एक महिला और उसका संबंधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बशीरहाट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह पिपहा ग्राम पंचायत क्षेत्र के रामनगर में एक घर में हुई, जिसमें सोनिया बीबी नामक महिला और उसका संबंधी रकीबुल्ला मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने दावा किया कि यह एलपीजी सिलेंडर में हुआ धमाका था, लेकिन स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि किशोर पड़ोस के एक मैदान से लाई गई एक “गेंद” से खेल रहे थे, जो फट गई जिससे देसी बम में दुर्घटनावश विस्फोट का संकेत मिलता है।

अधिकारी ने कहा, “महिला और उसका संबंधी सिलेंडर विस्फोट में घायल हो गए, लेकिन स्थानीय लोगों से हमें अलग जानकारी मिली है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में अगले साल की शुरुआत में पंचायत चुनाव होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने का आरोप लगाती रही हैं।

भाजपा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट