देश की खबरें | झारखंड में दो वाहनों की टक्कर में दो स्कूली बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी जिससे तिपहिया वाहन में सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

गढ़वा (झारखंड), 16 जुलाई झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी जिससे तिपहिया वाहन में सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के करमाडीह चौक के पास हुई।

सदर थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया, "पिकअप वैन ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो छात्रों समेत तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

दुर्घटना उस समय हुई जब करीब छह बच्चे ऑटो रिक्शा में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहे थे। ये सभी बच्चे दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्र थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को आग लगा दी और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दमकलकर्मियों को आग बुझाने से भी रोक दिया।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी