विदेश की खबरें | हथियार डिपो में आग के बाद दो रूसी गांव खाली कराए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि हथियार डिपो में आग बृहस्पतिवार देर रात लगी और इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि हथियार डिपो में आग बृहस्पतिवार देर रात लगी और इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले, रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर एक हथियार डिपो में आग लगने से उसमें विस्फोट हो गया था। पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले में रूस के नौ लड़ाकू विमानों के नष्ट होने की खबर सामने आई थी।

हालांकि, यूक्रेनी प्राधिकारी सार्वजनिक तौर पर इन हमलों की जिम्मेदारी लेने से बचते आए हैं। लेकिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया में धमाके के बाद दुश्मन देश में यूक्रेनी हमलों की तरफ इशारा किया था। रूस ने भी इन हमलों के लिए कीव को दोषी ठहराया है।

इस बीच, कीव और मॉस्को ने एक-दूसरे पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी करने का आरोप लगाना जारी रखा, जिससे महाद्वीप पर तबाही की आशंकाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलई पेत्रुशेव ने शुक्रवार को अमेरिका पर दक्षिणी यूक्रेन स्थित जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर यूक्रेनी हमलों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के कुछ दिनों बाद से ही इस संयंत्र पर रूस का नियंत्रण हो गया था।

पेत्रुशेव ने कहा, “प्रौद्योगिकी संबंधी आपदा की सूरत में उसका असर दुनिया के हर कोने में महसूस किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी वाशिंगटन, लंदन और उनके सहयोगी देशों की होगी।”

यूक्रेन ने रूस पर जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में जवानों और हथियारों का भंडारण करने तथा इसका इस्तेमाल यूक्रेनी क्षेत्र पर हमले के लिए करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेनी अधिकारियों और सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूसी सैनिक तय रणनीतिक के तहत संयंत्र को सैन्य अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यूक्रेनी जवान वहां पर जवाबी कार्रवाई करने से बचेंगे।

हालांकि, रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसने जवाब में यूक्रेन पर संयंत्र पर लगातार गोलाबारी करने का आरोप लगाया है।

------अन्य घटनाक्रम------

दोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में पांच की मौत, दस घायल

-यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के गांवों और कस्बों में रूसी सेना की तरफ से की गई गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलाबारी से युद्धग्रस्त क्षेत्र की कई आवासीय इमारतों और नागरिक ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है।

रूस ने बंदरगाह, विश्वविद्यालय परिसर को फिर बनाया निशाना

-दोनेत्स्क क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित खारकीव शहर में शुक्रवार सुबह हुई रूसी गोलाबारी में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइकोलेव में रूसी मिसाइलों ने एक बार फिर बंदरगाह और विश्वविद्यालय परिसर को निशाना बनाया। इन हमलों में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड