देश की खबरें | मप्र में एक व्यक्ति के चरित्र प्रमाण पत्र पर ‘आदतन शिकायती’ लिखने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बेतूल जिले में एक व्यक्ति को जारी किए गए चरित्र प्रमाण पत्र पर ‘‘आवेदक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बार-बार शिकायत करने का आदी है’’ लिखने के आरोप में दो पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बेतूल (मध्यप्रदेश), 15 फरवरी मध्यप्रदेश के बेतूल जिले में एक व्यक्ति को जारी किए गए चरित्र प्रमाण पत्र पर ‘‘आवेदक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बार-बार शिकायत करने का आदी है’’ लिखने के आरोप में दो पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बेतूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निश्चल एन. झरिया ने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शिकायतकर्ता रूपेश देशमुख के चरित्र प्रमाण पत्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य की देखरेख करने वाले हेड कांस्टेबल बलराम और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का जिम्मा संभालने वाले कांस्टेबल विप्लव को निलंबित कर दिया गया है।

आठनेर थाना क्षेत्र के निवासी देशमुख ने बताया कि उन्होंने अपने लिए चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के अनुरोध के साथ पुलिस को आवेदन दिया था। चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्ति में विलंब होने पर उसने राज्य स्तरीय शिकायत निवारण फोरम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की।

देशमुख ने कहा कि इस शिकायत से पुलिसकर्मी नाराज हो गए और उन्होंने प्रमाण पत्र जारी करते हुए लाल स्याही से उस पर यह लिख दिया कि आवेदक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर बार-बार शिकायत करने का आदी है।

देशमुख ने बताया कि उसे छह फरवरी को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया था।

देशमुख के अनुसार, वह एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं और कार्यस्थल पर जमा कराने के लिए उसे चरित्र प्रमाण पत्र चाहिए था।

देशमुख ने बताया कि उसने इससे पहले कभी भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

देशमुख ने बताया कि जब उसने अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया तो उसे नया चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\