देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में झड़प में दो पुलिसकर्मी और दो ग्रामीण घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर के दसूया उप-मंडल में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दो ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

होशियारपुर, 23 जुलाई पंजाब के होशियारपुर के दसूया उप-मंडल में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दो ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) (जांच) डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बुधू बरकत गांव में हुई जब दसूया पुलिस को मादक पदार्थ से संबंधित एक शिकायत मिली।

शिकायत मिलने के बाद सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सरबजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने गांव में छापा मारा।

पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने ग्रामीणों से जांच में सहयोग करने के लिए कहा तो उनकी कथित तौर पर ग्रामीणों के साथ बहस शुरू हो गई जो जल्द झड़प में बदल गई।

कुमार ने कहा, ‘‘झड़प के दौरान एएसआई सरबजीत सिंह और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ ग्रामीण कथित तौर पर शराब के नशे में थे।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं जिससे दो ग्रामीण - भूपिंदर सिंह और निरंजन सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों ग्रामीणों को दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दसूया के थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि झड़प के दौरान लगभग 30 से 35 ग्रामीणों ने छापा मारने वाली पुलिस टीम से हथियार छीनने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दसूया थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1) (किसी लोक सेवक के कर्तव्य के निर्वहन में बाधा पहुंचाने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 221 (लोक सेवक के काम में बाधा डालना), 132 (लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 109 (हत्या का प्रयास) और 190 (अवैध रूप से एकत्रित होना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\