देश की खबरें | व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के आरोपी दो सिपाही गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में साजिश के तहत एक व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के आरोप में रविवार को दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया।

मेरठ, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में साजिश के तहत एक व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के आरोप में रविवार को दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया।

सिपाहियों की पहचान फलावदा थाने में तैनात देवकरण और बागपत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज कुमार के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आयुष विक्रम सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सात अगस्त को मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी एक महिला ने किसी बहाने से घड़ी की दुकान के व्यापारी को अपने घर बुलाया था।

उनके मुताबिक, व्यापारी के महिला के घर पहुंचने पर के. डी. शर्मा नाम का व्यक्ति और दोनों आरोपी पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि सिपाहियों देवकरण और नीरज कुमार ने व्यापारी को पीटा और उसको नग्न कर वीडियो बना ली तथा इस वीडियो के आधार पर सिपाही व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगे और उससे नकदी के अलावा महंगी घड़ी भी ले ली।

सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई गई। उनके मुताबिक, जांच में प्रथम दृष्टया दोनों ही कांस्टेबल दोषी पाए गये हैं और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट