देश की खबरें | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक से मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक से मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 19 जुलाई लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक से मारपीट के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मानक नगर थान के प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि 17/18 जुलाई की दरम्‍यानी रात को बारा बिरवा चौराहे पर एक टैक्‍सी चालक अपना वाहन सड़क पर खड़ा करके उसी के अंदर सो गया था। इसकी वजह से जाम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो रही थी। मौके पर गश्‍त कर रहे पुलिसकर्मियों अनमोल मिश्रा और गजेन्‍द्र सिंह ने उसे जगाने की कोशिश की मगर चालक ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में दरवाजा खुलने पर पुलिसकर्मियों ने चालक को थप्‍पड़ मार दिया। उसी वक्त वहां से गुजर रहे विनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भी उलझ गये और मारपीट पर आमादा हो गये।

सरोज ने बताया कि इस मामले में आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को आज निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले में विनीत सिंह का आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने उसे टैक्‍सी चालक का साथी समझकर बुरी तरह मारापीटा और मानक नगर थाने ले जाने के लिये एक ई-रिक्‍शा पर बैठाया। रास्‍ते में पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब में मादक पदार्थ रखकर उसे तस्‍करी के मामले में 'मार देने' की बात कही।

विनीत का आरोप है कि थाने में जब उसने अन्‍य पुलिसकर्मियों से अपनी बात बतायी तो उन्‍होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से गलती हो गयी है उन्हें इनको माफ कर दीजिये और बात यहीं पर खत्‍म कर दीजिये। इस पर वह वहां से चला गया।

हालांकि थानाध्‍यक्ष सरोज ने विनीत के आरोपों को गलत बताते हुए कहा उसे पुलिसकर्मी जबरन थाने नहीं ले गये थे, बल्कि वह खुद तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे लेकिन अपने वकील के नहीं आ पाने की वजह से उन्‍होंने तहरीर नहीं दी, लिहाजा कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड