रूस में संदिग्ध घटनाओं में दो चिकित्सकों की मौत, एक आईसीयू में भर्ती

हाल के सप्ताहों में पूरे रूस में चिकित्सा कर्मियों ने रक्षात्मक उपकरणों की कमी का मुद्दा उठाया है और संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं पर सवाल उठाये हैं जिससे दर्जनों अस्पताल वायरस संक्रमण से प्रभावित हुए है। सैकड़ों चिकित्सक और नर्स वायरस से संक्रमित हुए हैं।

ये दुखद घटनाएं गत सप्ताह राष्ट्रीय सुर्खियां बनी थीं। मीडिया ने खबर दी कि तीनों कोरोना वायरस महामारी के बीच काम करने की स्थितियों को लेकर अपने वरिष्ठों की ओर से दबाव में थे।

हाल के सप्ताहों में पूरे रूस में चिकित्सा कर्मियों ने रक्षात्मक उपकरणों की कमी का मुद्दा उठाया है और संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं पर सवाल उठाये हैं जिससे दर्जनों अस्पताल वायरस संक्रमण से प्रभावित हुए है। सैकड़ों चिकित्सक और नर्स वायरस से संक्रमित हुए हैं।

कई चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि उन्होंने अपनी शिकायतें सार्वजनिक की तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा या उन पर अभियोजन चलाया जाएगा।

मास्को से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित वोरोनेज क्षेत्र में एंबुलेंस चिकित्सक डा. अलेक्जेंडर शुलेपोव शनिवार सुबह अस्पताल की खिड़की से गिर गए जहां उनका कोविड-19 के लिए इलाज किया जा रहा था। इसमें उनकी कई पसलियां टूट गई और उनकी खोपड़ी में भी फ्रैक्चर हुआ।

37 वर्षीय शुलेपोव को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद लगभग एक सप्ताह पहले भर्ती किया गया था।

उस दिन उनके सहयोगी अलेक्जेंडर कोस्याकिन ने स्वयं और शुलेपोव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें उन्होंने बचाव उपकरणों की कमी की शिकायत की थी।

पांच दिन बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुलेपोव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जिसमें उन्होंने अपनी पहले की गई शिकायतें वापस ले ली और कहा कि वह भावुक हो गए थे।

पांच दिन बाद शुलेपोव अस्पताल की इमारत की खिड़की से गिर गए और दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चला है।

एक अन्य चिकित्सक 25 अप्रैल को साइबेरिया में खिड़की से गिर गईं। डा. येलेना नेपोम्नायशाच्या पश्चिम साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क के एक अस्पताल की कार्यवाहक प्रमुख थीं। वह पांचवीं मंजिल स्थित अपने कार्यालय की खिड़की से गिर गईं।

स्थानीय मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा कि यह हादसा उनके क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक कान्फ्रेंस कॉल करने के बाद हुआ।

क्रासनोयार्स्क स्वास्थ्य अधिकारियों ने इससे इनकार किया कि कान्फ्रेंस कॉल हुई थी। शुक्रवार को उनकी आईसीयू में मौत हो गई।

नेपोम्नायशाच्या के साथ हुए हादसे से एक दिन पहले ही एक अन्य चिकित्सक मास्को में अस्पताल की खिड़की से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

डा. नताल्या लेबेदेव मास्को के बाहर स्टार सिटी में एक एंबुलेंस स्टेशन संचालित करती थीं। उन्हें दक्षिणपूर्व मास्कों के अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित होने के संदेह में भर्ती कराया गया था। उनकी गिरने के तत्काल बाद मौत हो गई। स्वास्थ्य अधकारियों ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया।

कुछ रूसी मीडिया ने हालांकि दावा किया कि लेबेदेव पर आरोप था कि वह अपने कर्मचारियों को संक्रमित होने से नहीं बचा रही हैं और उन्होंने इसके चलते आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी