देश की खबरें | दादरी क्षेत्र में महिला की हत्या मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना दादरी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की गत 26 सितंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो कथित शूटर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नोएडा, 30 सितंबर थाना दादरी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की गत 26 सितंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो कथित शूटर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी और इस हत्या में महिला के पड़ोसी सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) साद मिया खान ने बताया कि दादरी थानाक्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की पत्नी राजकुमारी (40) की 26 सितंबर को उस समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह घर से बाहर काम करने के लिए जा रही थी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस को आज सूचना मिली कि महिला की हत्या में शामिल दो बदमाश सुपारी के पैसा लेने के लिए थाना दादरी क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे रुकने की बजाय पुलिस दल पर गोलीबारी करके भागने लगे।

उन्होंने बताया की इसके जवाबे में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर, पुत्र ब्रह्मपाल सिंह, निवासी ग्राम गोहरा आलमगीर, जिला हापुड़ व अनिकेत उर्फ दुजाना, पुत्र मनीराम उर्फ पप्पू, निवासी बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़ के पैर में लगी।

खान ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, कारतूस, 50 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला के पड़ोसी कपिल ने 2 लाख रुपये की सुपारी देकर दोनों बदमाशों से उसकी हत्या करवाई थी। खान ने बताया कि इस मामले में महिला के पति और परिवार कुछ अन्य लोगों भी संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट