देश की खबरें | सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को मंगलवार को 25 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 16 अप्रैल मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को मंगलवार को 25 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) रविवार सुबह यहां बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने कहा कि दोनों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से पकड़ा गया।

दोनों व्यक्तियों को मुंबई लाकर मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया।

अपराध शाखा ने इस आधार पर दोनों व्यक्तियों की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया कि साजिश का पता लगाने और गोलीबारी की घटना के मास्टरमाइंड की पहचान करने के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की आवश्यकता है।

अदालत ने दोनों आरोपियों को नौ दिन (25 अप्रैल तक) की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना से पहले दोनों आरोपियों ने यहां बांद्रा इलाके में अभिनेता के घर के आसपास तीन बार ‘रेकी’ की थी।

रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो व्यक्ति गोलीबारी करके फरार हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\