देश की खबरें | केरल में मॉल में अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों की पहचान की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि में एक मॉल में एक युवा मलयालम अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 20 दिसंबर केरल के कोच्चि में एक मॉल में एक युवा मलयालम अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले दो व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है, जबकि उनके वकील ने कहा है कि वे जल्द ही पुलिस या अदालत के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

पुलिस ने शनिवार को कोच्चि मेट्रो स्टेशन से गुजर रहे दोनों व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज जारी की थी, जिनके चेहरे मास्क से ढंके हुए थे।

रविवार को समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित एक वीडियो में, केरल के एक उत्तरी शहर के रहने वाले व्यक्तियों ने आरोपों से इनकार किया है।

दोनों ने दावा किया कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें अनुचित तरीके से नहीं छुआ।

घटना बृहस्पतिवार को हुई थी जब अभिनेत्री अपनी मां, बहन और भाई के साथ खरीदारी करने मॉल गई थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, उन्होंने आरोप लगाया था कि दो आदमी उसके पीछे चल रहे थे और उनमें से एक ने उनकी पीठ पर हाथ फेरा।

अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका और उसकी बहन का पीछा किया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए, राज्य महिला आयोग ने मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड