देश की खबरें | दिल्ली में नाबालिगों के अपहरण के मामलों में दो प्रतिशत वृद्धि: एनसीआरबी

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपराध ब्यूरो (एनआरसीबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में नाबालिगों के अपहरण की घटनाओं में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है और जिन किशोरों का अपहरण किया गया उनमें अधिकतर पीड़ित 12-18 आयु वर्ग के हैं।

हाल में जारी एनसीआरबी के 2022 के आकंड़ों के अनुसार इस वर्ष 12-18 आयु वर्ग की अपहरण की गईं लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में दोगुनी से अधिक रही।

आंकड़ों के अनुसार अपहरण के मामले 2022 में बढ़कर 5,585 हो गई जबकि 2021 में इनकी संख्या 5,475 थी। 2020 में 4,011 मामले दर्ज किए गए थे।

साल 2022 में 12 से 16 साल की उम्र के बीच के 2,659 किशोरों का अपहरण किया गया, जिनमें 771 लड़के और 1,888 लड़कियां थीं।

आंकड़ों के मुताबिक, 16-18 आयु वर्ग के 2,245 किशोरों का अपहरण किया गया, जिनमें 569 लड़के और 1,676 लड़कियां थीं।

साल 2022 में 6-12 आयु वर्ग के 315 लड़कों और 260 लड़कियों जबकि 0-6 आयु वर्ग के 66 लड़कों और 45 लड़कियों का अपहरण किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)