देश की खबरें | दिल्ली में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले दो लोग गिरफ्तार, 56 किलो गांजा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में दक्षिण दिल्ली के महरौली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में दक्षिण दिल्ली के महरौली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले राजेन्द्र कुमार (29) और दिल्ली के विकासपुरी इलाके के परविंदर सिंह (30) के रूप में की गयी है।

पुलिस को महरौली में गांजा की खेप ले जा रही एक कार की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद मित्तल गार्डन के पास जाल बिछाया गया, जहां कार दिखाई दी।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने बताया कि कार के चालक को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन पुलिस को देखकर उसने कार की रफ्तार तेज कर दी और वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार को रोककर उसमें बैठे लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक कार की तलाशी लेने पर उसमें से 11 पैकेट बरामद किए गए, जिसमें कुल 56.07 किलोग्राम गांजा था।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा की यह खेप उन्होंने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से खरीदी थी और दिल्ली तथा उसके आस-पास के इलाकों में इसकी आपूर्ति करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट