देश की खबरें | दिल्ली में हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोग गिरफ्तार, हथियार जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेरी गिरोह को कथित तौर पर हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में रोहिणी इलाके से मंगलवार तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेरी गिरोह को कथित तौर पर हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में रोहिणी इलाके से मंगलवार तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इनके पास से नौ देसी पिस्तौल, दो स्वचालित पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद अयाज (30) और रफत खान (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मोहम्मद अयाज, जो लॉरेंस बिस्नोई और काला जठेरी गिरोह को हथियारों की आपूर्ति करता है और दिल्ली के एक ऐसे ही मामले में वांछित है, अपने सहयोगी के साथ शाहबाद डेयरी कॉलोनी रोड पर हथियारों की आपूर्ति करने के लिए तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच आएगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके बाद महादेव चौक से खेरा गांव, रोहिणी सेक्टर-29 तक जाल बिछाया गया और तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक गाड़ी वहां आती दिखाई दी। कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और वहां से भागने की कोशिश की।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव के मुताबिक अयाज ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और एक गोली अयाज की दाहिनी जांघ में लगी और दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीन राउंड गोलियां चलाईं और आरोपी व्यक्ति ने तीन गोलियां चलाईं।

अयाज को एम बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अयाज ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस बिस्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता है। वह पिछले चार साल से हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। अयाज और रफत खान बचपन के दोस्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू