देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में गोगी गिरोह के दो लोग गिरफ्तार, हथियार, गोलाबारूद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े दो व्यक्तियों को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मई गोगी गिरोह से कथित रूप से जुड़े दो व्यक्तियों को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये दोनों गैंगस्टर अभिषेक उर्फ अमित उर्फ मिट्टा (24) और नवीन उर्फ शनीचर (38) हैं और दोनों हरियाणा में सोनीपत जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के वक्त उनके पास से 12 पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद किए गए।

27 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगी गिरोह के दो सदस्यों ने हाल में मध्य प्रदेश में कुछ आपूर्तिकर्ताओं से अवैध हथियार खरीदे हैं और वे तिमारपुर के गांधी विहार आने वाले हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि उसी दिन जाल बिछाया गया और दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने गोगी गिरोह से जुड़े होने की बात कबूली।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में फिरौती और भाड़े पर हत्या को अंजाम देने के लिए एक साल से अधिक समय से बिहार के मुंगेर और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से अवैध हथियारो खरीदे।

उन्होंने बताया कि अभिषेक ने यह भी खुलासा किया कि वह गैंगस्टर करमबीर उर्फ काजू समेत गोगी गिरोह के जेल में बंद अधिकतर सदस्यों के संपर्क में था और वह उनसे जेल में तथा दिल्ली एवं अन्य राज्यों में अदालत में पेशी के दौरान मिलता रहता था।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल अभिषेक ने अपने सहयोगियों शिवम, मंजीत और कुछ अन्य के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की हिरासत से करमबीर को छुड़ाने की साजिश रची थी जब उसे रोहिणी के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल में कुछ तकनीकी समस्या के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

उन्होंने बताया कि वे इस साल अदालत में पेशी और अस्पताल से लाने- ले जाने के दौरान करमबीर को छुड़ाने की साजिश रच रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू