देश की खबरें | जंगली भालू के हमले में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के भरनो थाना क्षेत्र के अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे जंगली भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुमला, 21 अप्रैल झारखंड के भरनो थाना क्षेत्र के अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे जंगली भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि हमले में ललित किसान (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग मंगलेश्वर किसान (40 वर्ष) और सुभाष किसान (22 वर्ष) गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों में से एक की बाद में रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को सिसई रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था। हमले के शिकार हुए तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और तीनों लोग खेत में हल चलाने गये थे।

इस दौरान भालू ने अचानक ललित किसान के ऊपर हमला कर दिया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलेश्वर और सुभाष ने ललित को जंगली भालू से बचाने की कोशिश की लेकिन जंगली भालू ने उन पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जब इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने पटाखे जलाकर जंगली भालू को खदेड़ा। क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा और ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में तीनों को सिसई के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां ललित किसान को चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया और दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान सुभाष किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है और ग्रामीणों में जंगली भालू को लेकर दहशत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर जंगली भालू को नियंत्रित करने और जंगल में उसे खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम समय से नहीं उठाने के आरोप लगाये हैं।

, संवाद, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\