देश की खबरें | पंजाब के मोगा में कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोगा जिले में निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

चंडीगढ़, 10 फरवरी पंजाब के मोगा जिले में निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है, जब मोगा जिले की वार्ड संख्या- नौ में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों दलों के बीच किसी मुद्दे को लेकर पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में तब्दील हो गई।

अकाली दल के कार्यकर्ता 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे और उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर अपने वाहन चढ़ा दिए।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि नरिंदर पाल सिंह सिद्धू और अन्य छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिद्धू वार्ड सख्ंया-नौ से कांग्रेस की उम्मीदवार के पति हैं।

पुलिस ने बताया कि सिद्धू सहित तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है और दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।

राज्य के आठ नगर निगम, 109 नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए 14 फरवरी को चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट