देश की खबरें | मध्यप्रदेश में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रतलाम, 20 अप्रैल मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार शाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर हुई।

सारवां पुलिस थाने के प्रभारी अर्जुन सेमालिया ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के रानपुर गांव का रहने वाला रामलाल डामोर (22) शादी के लिए रतलाम जिले के सैल्यारौंदी गांव में रिश्तेदारों को निमंत्रण देकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि बावलीखेड़ा के पास डामोर का दोपहिया वाहन एक स्कूटर से टकरा गया। डामोर के साथ उसके वाहन पर दो अन्य रिश्तेदार भी सवार थे।

अधिकारी ने कहा कि डामोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो रिश्तेदार घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे में दूसरे वाहन में सवार गनी मोहम्मद (52) की भी मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, डामोर की शादी 6 मई को होने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड