देश की खबरें | अलग-अलग सडक हादसों में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।

नोएडा (उप्र), आठ जनवरी गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि फेस-2 थाना क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में प्रकाश थापा (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक रुस्तम की इस दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाला पांच वर्षीय बच्चा चार दिन पहले अपने घर पर खेलते समय छत से गिर गया था। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले सर्वजीत का पांच वर्षीय बेटा आर्यन चार जनवरी को अपने घर पर खेलते समय छत से नीचे गिर गया था। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट