विदेश की खबरें | यूक्रेन के ओडेसा पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने कहा कि बमबारी से अपार्टमेंट इमारतें, निजी घर, एक सुपरमार्केट और एक स्कूल प्रभावित हुआ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने कहा कि बमबारी से अपार्टमेंट इमारतें, निजी घर, एक सुपरमार्केट और एक स्कूल प्रभावित हुआ।

सोशल मीडिया ‘टेलीग्राम’ पर किपर द्वारा साझा किए गए वीडियो में हमले में बहुमंजिला इमारत को पहुंचा नुकसान, एक टूटी हुई दुकान और आग की लपटों पर काबू पाते दमकलकर्मी नजर आ रहे हैं।

मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य में स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार रात को किए गए हमले में पांच यूक्रेनी क्षेत्रों में 170 विस्फोटक ड्रोन और हथियार का इस्तेमाल किया। वायुसेना ने बताया कि उनमें से 74 को रोक दिया गया और अन्य 68 संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम होने के कारण बेकार हो गए।

वायु सेना ने कहा कि ड्रोन के अलावा रूस ने रात भर के हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर में आठ यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\