देश की खबरें | झारखंड में ऑटो-रिक्शा पर लाइट का खंभा गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची के पास मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा पर लाइट वाला खंभा गिर गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

रांची, चार फरवरी झारखंड की राजधानी रांची के पास मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा पर लाइट वाला खंभा गिर गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर नगरी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास हुई।

नगरी थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि एक ‘हाई मास्ट लाइटिंग टावर’ अचानक उखड़कर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें लगभग आठ यात्री सवार थे।

राय के अनुसार, “घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया।”

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टावर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण गिरा, क्योंकि यह उचित तरीके से नहीं लगाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी