देश की खबरें | कोलकाता में गोलीबारी में दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता शहर के तिलजला इलाके में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 19 मार्च कोलकाता शहर के तिलजला इलाके में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घायलों की पहचान टैक्सी चालक राजू रॉय और उसके पिता डबलू रॉय के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना तारीखाना रोड पर हुई जब अपने भाई के साथ घर लौट रहे राजू से पैसे मांगने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और उसके बाद कहासुनी हुई।

उन्होंने कहा, '' इस दौरान उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली और दो राउंड फायरिंग की, जिससे राजू और बीच बचाव कराने आए उसके पिता घायल हो गए।''

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बदमाश देसी बम फेंककर भाग गए। जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की एक बड़ी टीम तैनात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\