देश की खबरें | दिल्ली के भजनपुरा में गोलीबारी में दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार को दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन मई पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार को दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया घटना की सूचना शाम करीब 6:10 बजे मिली।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में विशाल और गौरव नाम के दो लोगों को गोली लगी है।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में से एक की पहचान मनीष डेढा के रूप में हुई है और ऐसा लगता है कि विशाल के साथ उसकी कुछ निजी दुश्मनी थी।
उन्होंने बताया कि गौरव, जिसकी पत्नी पुलिस में है, उस समय घायल हो गया जब वह उसके साथ घर जा रहा था।
पुलिस ने कहा कि गौरव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि विशाल अभी भी भर्ती है।
पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि डेढा और विशाल के बीच दुश्मनी किसी प्रेम प्रसंग को लेकर थी। पुलिस ने बताया कि पहले विशाल ने भी डेढा पर गोली चलाई थी और उस पर हत्या के प्रयास का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि डेढा पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)