देश की खबरें | कोट्टायम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा ढहने से दो लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढहने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोट्टायम (केरल), तीन जुलाई कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढहने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और सहकारिता मंत्री वी एन वासवन इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह शौचालय क्षेत्र था हालांकि इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता था।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर लगभग 100 मरीजों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी यह पता लगा रहे हैं कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)