देश की खबरें | नोएडा में महिला सहित दो लोगों ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसिक तनाव के कारण एक महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसिक तनाव के कारण एक महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के दादरी कस्बा में रहने वाली जाहिदा (28) ने मानसिक तनाव के कारण आज शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जाहिदा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के पठारी गांव में रहने वाले धीरज गोस्वामी (21) ने भी मानसिक तनाव के कारण आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\