विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में बच्ची सहित दो लोगों की मौत, युद्ध विराम वार्ता अधर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच रूस द्वारा अगले सप्ताह की शुरुआत में इस्तांबुल में प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए नये सिरे से बैठक में यूक्रेन के राजनयिकों के भाग लेने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच रूस द्वारा अगले सप्ताह की शुरुआत में इस्तांबुल में प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए नये सिरे से बैठक में यूक्रेन के राजनयिकों के भाग लेने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं।

सेना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने तीन मिसाइलों और 42 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया जबकि 30 अन्य ड्रोन बिना नुकसान पहुंचाए अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे।

जापोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरिज्जिया क्षेत्र के डोलिंका में अग्रिम पंक्ति के एक गांव पर हमले में नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और 16 वर्षीय एक नाबालिग घायल हुआ है।

फेडोरोव ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लिखा, “एक घर नष्ट हो गया। विस्फोट से उत्पन्न कंपन ने कई अन्य घरों, कारों और बाहरी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया।”

गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने टेलीग्राम पर लिखा कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस द्वारा की गयी गोलाबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

मॉस्को ने हालिया हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के नोवोपिल गांव और उत्तरी सुमी क्षेत्र के वोडोलाही गांव पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने सुमी में 11 अन्य बस्तियों को खाली करने का आदेश दिया है क्योंकि रूसी सेना क्षेत्र में लगातार बढ़त हासिल कर रही है। इन नई बस्तियों के साथ सुमी में खाली की गयी बस्तियों की कुल संख्या 213 हो गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि लगभग 50,000 रूसी सैनिक यूक्रेनी क्षेत्र के अंदर एक बफर जोन बनाने के लिए आक्रमण शुरू करने के इरादे से एकत्र हुए हैं।

इस बीच, स्थानीय कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन ने बताया कि शनिवार को रूस के रिल्स्क शहर और पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के आर्टाकोवो गांव में इमारतों पर यूक्रेनी ड्रोन से किये गये हमले में 14 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन द्वारा किये गये ड्रोन हमलों में घायल होने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि हमले से कई जगहों पर आग भी लग गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड