देश की खबरें | लवासा सिटी में भूस्खलन के कारण दो लोगों के फंसे होने की आशंका; बारिश से संबंधित घटना में एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे में भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि भूस्खलन की चपेट में आए लवासा सिटी के तीन बंगलों में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे, 25 जुलाई पुणे में भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि भूस्खलन की चपेट में आए लवासा सिटी के तीन बंगलों में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर से लगभग 65 किलोमीटर दूर निजी शहर लवासा में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 453 मिलीमीटर बारिश हुई।

जिले की मुलशी तहसील में बुधवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। लवासा भी इसी तहसील क्षेत्र में आता है।

पुलिस के अनुसार, दसावे गांव में तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आए तीन बंगलों में से एक में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है जो यहां देखभाल का काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी तलाशी और बचाव अभियान में जुटे हैं।

पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवसे ने बताया कि जिला प्रशासन बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।

पौड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि फंसे हुए दोनों लोग भूस्खलन प्रभावित बंगलों में से एक में ‘केयरटेकर’ के रूप में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि इस बीच एक अलग घटना में मुलशी तहसील के तमहिनी घाट में भूस्खलन का मलबा सड़क किनारे एक ढाबे पर आ गिरा जिसके कारण शिवाजी बहिरत नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा