देश की खबरें | दिल्ली छावनी में कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली छावनी इलाके में एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली छावनी इलाके में एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को तीन मई को रात करीब 12.25 बजे दुर्घटना के संबंध में जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंगल (22) और विकास (20) के रूप में हुई है, जबकि राजा (20) और साहिल (18) दुर्घटना में घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि किरबी प्लेस इलाके के धोबी घाट के निवासी सभी चार पीड़ित कथित तौर पर दुर्घटना के समय बिना हेलमेट के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और एक मोटरसाइकिल और एक कार को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। अधिकारी ने बताया कि चार लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि कार चालक को गिरफ्तार कर लिय गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\