COVID-19: महाराष्ट्र में जनवरी से कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत, 52 मरीज उपचाराधीन

महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से संबंधित मौत के दो मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 संबंधी ये दोनों मौत मुंबई में हुई हैं.

मुंबई, 21 मई : महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से संबंधित मौत के दो मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 संबंधी ये दोनों मौत मुंबई में हुई हैं. कोविड-19 से जिन दो लोगों की जान गई है वे पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे. मृतकों में से एक को ‘हाइपोकैल्सीमिया’ दौरे के साथ गुर्दे से संबंधित बीमारी थी, जबकि दूसरा व्यक्ति कैंसर का मरीज था.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनवरी से अब तक कुल 6,066 नमूनों की जांच की गई जिनमें 106 में कोविड-19 की पुष्टि हुई है. इनमें से 101 मरीज मुंबई से और बाकी पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से थे. यह भी पढ़ें : Maharashtra COVID-19: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मुंबई में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 10 के पार

विभाग ने कहा कि वर्तमान में 52 मरीजों में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं जो उपचाराधीन हैं, जबकि 16 का अस्पतालों में इलाज हो रहा है. विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों और यहां तक कि अन्य देशों में भी देखी जा रही है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\