देश की खबरें | शाहदरा में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत, चार अन्य झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रविवार सुबह ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 मई पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रविवार सुबह ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर शाहदरा के मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

आग लगभग 400 वर्ग गज में बने ‘टिन शेड’ के ढांचे में लगी, जिसका ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अभियान के दौरान मलबे से दो जले हुए शव बरामद किए गए।’’

इस घटना में झुलसे चार घायलों को बचा लिया गया जिन्हें निकटवर्ती जी.टी.बी. अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जो संभवतः शेड में रहने वाले श्रमिक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू