देश की खबरें | बेंगलुरु में करंट लगने से दो लोगों की मौत, बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या तीन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 20 मई बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनमोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है।

मीको लेआउट पुलिस के अनुसार कामत बीटीएम सेकंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट में रहते थे और उन्होंने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

घटना की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा तो शॉर्ट सर्किट हो गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।’’

पुलिस ने बताया कि इस बीच अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले एक नेपाली व्यक्ति के बेटे दिनेश की भी करंट लगने से मौत हो गई। दिनेश घटना के समय कामत के पास खड़ा था।

अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट (यूडीआर) दर्ज की जाएगी। शहर में मानसून के पहले की बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक इमारत की दीवार गिर जाने से शशिकला (35) नामक महिला की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू