देश की खबरें | बिहार के बेगूसराय जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से बुधवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई।

बेगूसराय (बिहार), 11 दिसंबर बिहार के बेगूसराय जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से बुधवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहदा शाहपुर की है और मृतक की पहचान हरेराम तांती (50) तथा चुनचुन प्रसाद सिंह (60) के रूप में की गई है।

जिला पुलिस ने तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई या किसी अन्य कारण से।

जिला पुलिस ने एक बयान में दावा किया, ‘‘तांती के परिजनों ने बयान दिया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज उसकी मौत हो गई। चुनचुन प्रसाद सिंह की मौत के संबंध में की गई जांच में पाया गया कि ठंड लगने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गयी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बयान में कहा गया, ‘‘सिंह के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है जबकि तांती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

इसमें कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।

इस बीच, जिला पुलिस और निषेध उत्पाद एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

ग्रामीणों के एक समूह ने नाम न उजागर करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि दोनों शराब पानी के आदी थे और घटना से एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर शराब का सेवन किया था।

बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान के बावजूद राज्य से शराब की तस्करी लगातार जारी है।

इस साल अक्टूबर में सारण, सिवान और गोपालगज जिलों में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन करने के बाद लगभग 37 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों की आंखों की रोशन चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड