देश की खबरें | सहारनपुर में एक महिला की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने एक महिला की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने एक महिला की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर निवासी अमराव सिह राठौर की तैनाती सरसावा एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर है। उन्होंने बताया कि वह सरसावा में अपनी पत्नी पूजा (28) के साथ रहते थे।

शर्मा ने बताया कि गत 17 फरवरी को अचानक उनकी पत्नी लापता हो गई। उन्होंने बताया कि अमराव ने 20 फरवरी को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सरसावा में दर्ज कराते हुए अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को पूजा का शव हरियाणा के यमुनानगर की यमुना नदी से बरामद किया गया। शर्मा ने बताया कि अमराव राठौर का वर्ष 2018 में पूजा के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि अमराव के पिता श्रवण राठौर और मां दोनों इस शादी के खिलाफ थे और वे अपनी पुत्रवधू को रास्ते से हटाना चाहते थे।

शर्मा ने बताया कि वे कुछ दिन पूर्व सहारनपुर में अपने पुत्र के यहां आये थे और यही आकर उन्होंने प्रवेज फौजी से सम्पर्क किया और पूजा की हत्या के लिये पांच लाख रुपये की सुपारी तय की। उन्होंने बताया कि प्रवेज फौजी ने मोनू नामक युवक से 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी तय की।

उन्होंने बताया कि प्रवेज और मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूजा के सास-ससुर की भी तलाश कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\