देश की खबरें | उदयपुर में भड़काऊ भाषण मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में 20 जून को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजि रैली के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर, 13 जुलाई राजस्थान पुलिस ने उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में 20 जून को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजि रैली के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढा ने बुधवार को बताया कि कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी की ओर से इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में मंगलवार को गुलाम दस्तगीर और हाफिज कादरी को कथित भड़काऊ नारेबाजी करने पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सोढा ने बताया कि दोनों आरोपियों पर आरोप है कि 20 जून को प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ने ‘‘ सर तन से जुदा’’ जैसे नारे लगाये थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद के विवादित बयान के विरोध में उदयपुर में 20 जून को कलेक्ट्रेट में किये गये प्रदर्शन में कथित तौर पर ‘‘ सर तन से जुदा’’ के नारे लगाये गये थे। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डालने पर धान मंडी थाना क्षेत्र में दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगो ने 28 जून को निर्मम हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया था।

हत्या के दोनों आरोपियों सहित तीन आरोपी फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है, जबकि चार आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\