देश की खबरें | पंजाब में सिख कार्यकर्ता की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कनाडा में रह रहे गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला के गिरोह के दो सदस्यों को एक सिख कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से संलिप्तता के लिए मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 10 नवंबर कनाडा में रह रहे गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला के गिरोह के दो सदस्यों को एक सिख कार्यकर्ता की हत्या में कथित रूप से संलिप्तता के लिए मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी मध्य प्रदेश में एक अन्य व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, गैंगस्टर रोधी कार्य बल और फरीदकोट पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की गयी।

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एक बड़ी सफलता में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर रोधी कार्य बल और फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में फरीदकोट में गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या में शामिल कनाडा के अर्श डल्ला के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है।"

उनके पास से दो हथियार भी बरामद किये गये हैं।

सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ उर्फ ​​भोडी की नौ अक्टूबर को फरीदकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने तब दावा किया था कि गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डल्ला इस मामले का मास्टरमाइंड है।

पुलिस ने यह भी दावा किया था कि नौ की हत्या अमृतपाल सिंह के इशारे पर की गई थी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

डीजीपी यादव ने कहा, "जांच से पता चला है कि आरोपियों ने अर्श डल्ला के निर्देश पर सात नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की थी।"

डीजीपी ने कहा, "दोनों संदिग्ध अपराध के बाद पंजाब लौट आए, जहां उन्हें खरड़ के पास से पकड़ लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह राज्य में इस तरह की एक और घटना को अंजाम दे सकते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड