देश की खबरें | भाजपा नेता आवास पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार; आईएसआई एवं बिश्नोई शामिल: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के जालंधर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, सात अप्रैल पंजाब के जालंधर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने यहां मीडिया से कहा कि यह अपराध सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया गया था।

शुक्ला ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान की आईएसआई की एक बड़ी साजिश थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी जीशान अख्तर और (पाकिस्तानी गैंगस्टर) शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी।‘‘

उन्होंने कहा कि ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ का संबंध होने की संभावना की भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।

पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में कालिया के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और एल्युमीनियम की दीवार (पार्टिशन), आंगन में खड़ी उनकी एसयूवी एवं मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

कालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। जब विस्फोट हुआ, उस समय वह अपने घर पर ही थे।

अमृतसर और गुरदासपुर में पिछले चार-पांच महीनों में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं लेकिन यह पहली ऐसी घटना है जिसमें किसी प्रमुख नेता के आवास को निशाना बनाया गया। पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट