देश की खबरें | मणिपुर में दो लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य और चुराचांदपुर जिले में बिना किसी लेखाजोखा के 34 लाख रुपये नकदी के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 18 फरवरी मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य और चुराचांदपुर जिले में बिना किसी लेखाजोखा के 34 लाख रुपये नकदी के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीएलए कार्यकर्ता को सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के खोंगमन मंगजिल से गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि यह व्यक्ति सरकारी अधिकारियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और आम लोगों से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल था।

पुलिस के अनुसार, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के कापरंग गांव के पास स्थित संगाई विश्वविद्यालय में सोमवार को जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उसने बताया कि इस व्यक्ति के कब्जे से 34,20,000 रुपये की बेहिसाबी नकदी और साबुन के दो डिब्बों से 24 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को कांगपोकपी जिले के टी खुल्लेन गांव से मैगजीन के साथ एक स्वचालित राइफल, तीन देशी राइफल, एक सिंगल बैरल बोल्ट एक्शन राइफल, मैगजीन के साथ .32 पिस्तौल, मैगजीन के साथ .22 पिस्तौल, एक मोर्टार और पांच मोर्टार बम बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट